फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी कनेक्शन : मेरठ के उजैद कुरैशी की एटीएस को तलाश

विज्ञापन
आतंकी कनेक्शन पाए जाने का आरोपी उजैद
विज्ञापन
मेरठ। जम्मू के एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े मेरठ के मोहम्मद उजैद कुरैशी का आतंकी कनेक्शन सामने आया है। उसकी तलाश में एटीएस लगी है। रविवार को जम्मू पुलिस ने आईबी और एटीएस सहारनपुर की टीम के साथ उसके कोतवाली थाना क्षेत्र के बनियापाड़ा सराय बहरीन स्थित आवास पर दबिश दी थी, मगर वह हाथ नहीं लगा। टीम ने उसके भाइयों और परिजनों से पूछताछ की थी। टीम उसके मकान पर जम्मू पुलिस ने नोटिस लगाकर लौट गई थी।
विज्ञापन


इसमें उसे 24 जनवरी को पूछताछ के लिए जम्मू के बहूफोर्ट थाने में तलब किया है। एटीएस सहारनपुर से उसको पकड़ने में सहयोग मांगा है। उधर, इस दबिश के बाद उजैद का परिवार भी मकान का ताला लगाकर भाग गया। सोशल मीडिया पर जारी सीसीटीवी फुटेज में आरोपी उजैद कुरैशी स्कूटी लेकर मकान से जाता दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार, जम्मू के एक व्हाट्सग्रुप में सराय बहरीन उजैद कुरैशी भी जुड़ा है। इस ग्रुप में देशविरोधी बातें और भड़काऊ पोस्ट डाली गई थी। यह भी पता चला था कि ग्रुप के लोग स्लीपर सेल अलकायदा से जुड़े हैं। इस संबंध में बीते 14 नवंबर 2025 को जम्मू के बहूफोर्ट थाने पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने वालों के खिलाफ आतंकवादी कृत्य की बीएनएस की धारा 113(3) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तभी से जम्मू पुलिस और आईबी इस ग्रुप से जुड़े लोगों की तलाश में लगी है। ग्रुप में शामिल लोगों के आंतकी कनेक्शन भी सामने आए है। जांच के दौरान पता चला कि इस ग्रुप में उजैद कुरैशी भी जुड़ा है।
विज्ञापन

इसी मामले में उसकी जांच पड़ताल करने के लिए रविवार 18 जनवरी की रात को दिल्ली, मेरठ के आईबी अधिकारी, एटीएस सहारनपुर के इंस्पेक्टर और जम्मू पुलिस मेरठ आई थी। उन्होंने कोतवाली थाना पुलिस की मदद से आरोपी उजैद के घर दबिश दी, मगर वह नहीं मिला। टीम उसके दो भाईयों और परिजनों से पूछताछ कर लौट गई थी। साथ ही उसके मकान पर नोटिस भी चस्पा कर गई थी। जम्मू पुलिस ने एटीएस सहारनपुर यूनिट से आरोपी को पकड़ने में मदद मांगी है।


दो साल पहले कश्मीर गया था उजैद


मेरठ। जानकारी के अनुसार, उज़ैद दो साल पहले 2024 को कश्मीर भी गया था, जहां पर वह तीन महीने रहा था। जांच में उसकी व्हाट्सएप हिस्ट्री की लंबी चैट मिली है। उसके पिता फल के आढ़ती है। वह भी जम्मू से फल लाकर मेरठ की मंडी में आढत लगाते हैं। उज़ैद भी पिता के फल का कारोबार करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें