फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों का आतंक, बढ़ रही घायलों की संख्या

विज्ञापन
माछरा में बंदरों का आतंक।
विज्ञापन
माछरा। क्षेत्र में बंदरों की भारी तादात से ग्रामीण परेशान है। लगातार हमले कर रहे बंदरों के डर से लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के माछरा, नंगली अब्दुल्ला, कासमपुर, मऊखास, सिसौली, शोल्दा आदि गांवों में बंदर बड़ी तादात में है। बंदर घरों में रोजाना हजारों का नुकसान कर रहे हैं। लोग घरों की छतों पर जाते में भी डर रहे हैं। इतना ही नहीं बंदरों के झुंड ग्रामीणों पर हमला कर देते हैं। सीएचसी माछरा प्रभारी डॉ. आलोक नायक ने बताया कि बंदरों के कुप्रभाव के कारण ही बंदर व कुत्ते काटे के इंजेक्शन लगवाने वालों की संख्या बढ़ रही है। पहले एक सप्ताह के लिए 25 इंजेक्शन मिलते है। परंतु अब चार हफ्तों के इंजेक्शन एक हफ्ते में ही प्रयोग में आ रहे हैं। घायल लोग सरकारी अस्पतालों के अलावा प्राइवेट अस्पताल, डॉक्टर के पास उपचार करा रहे हैं। सीएचसी पर बुधवार व शनिवार को प्रति दिन घायल लोगों की संख्या 100 से 150 तक पहुंच रही है। डॉ. आलोक नायक ने कहा कि अधिकारियों से अधिक रैबीज के इंजेक्शन भेजने की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें