फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कारों की हम बच्चों को मोबाइल दे रहे

विज्ञापन
खरखौदा कस्बे में पांच कुंडीय यज्ञ में आहुति देते श्रद्धालु। - फोटो : KITHOR
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा कस्बा में गुरुदेव ब्रह्म ऋषि कृष्णदत्त महाराज की पावन प्रेरणा से चल रहे छठे चतुर्वेद पारायण महायज्ञ में दूसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। पांचों वेदियों में मंत्रों के साथ सामग्री कर आहुतियां दी गई। यज्ञ के बाद ब्रह्म आचार्य गुरुवचन शास्त्री ने यज्ञ की महिमा का वर्णन किया। आचार्य देवपाल शास्त्री ने बताया कि आज हम भी अपने बच्चों को अच्छे संस्कार नहीं दे रहे हैं। संस्कारों के बजाय हम लोग बच्चों को महंगे मोबाइल खरीदकर देते हैं। उनको रामायण या गीता का ज्ञान नहीं दिया जा रहा। जिसके चलते वर्तमान पीढ़ी हिंसक होती जा रही है। पूर्व में बच्चे गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण कर संस्कारवान बनते थे। आज समाज में भ्रांति फैली हुई है कि बच्चे मंहगे स्कूल में पढे़ंगे तो उच्च शिक्षा ग्रहण कर चरित्रवान बनेंगे। बच्चों को अगर अच्छे संस्कार व उच्च विचार सिखाएंगे तो देश तरक्की करेगा। हमारा आहार शुद्ध व सात्विक होना चाहिए। आज मुख्य रुप से प्रदीप त्यागी, अवनीश चेयरमैन, सत्यपाल, जयप्रकाश, विजय गुप्ता, राजू त्यागी, मुकेश त्यागी, अवधेश स्वामी, देवेंद्र पहलवान, पवन त्यागी, रविदत्त त्यागी, दीपक त्यागी, मनोज अहेरिया, सोनू त्यागी, जगदेव त्यागी, नीरज त्यागी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें