हरेवली। क्षेत्र में गुलदार का आतंक बना हुआ है। बुधवार की रात्रि गुलदार ने गांव भगौता में बस्ती के बीच एक संरक्षित पशु को निवाला बना लिया। किसानों में भय व्याप्त है। वन विभाग से की पिंजरा लगवा कर पकड़ने की मांग की है।
गांव भगौता निवासी बलदेव सिंह प्रमोद कुमार, मुनेश कुमार, राजेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से गुलदार बस्ती में घूमता नजर आ रहा है। बुधवार की रात्रि राजेंद्र के घर के पास एक संरक्षित पशु को अपना निवाला बना लिया। गुलदार पशु को पशुशाला से खींचकर खेत में ले गया। उसका अधखाया शव खेत में पड़ा मिलने से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। आरोप है कि वन विभाग की किसी कर्मचारी ने गांव में पहुंच कर घटना के बारे में लोगों से जानकारी करने का प्रयास नहीं किया। जिसे लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। किसानों ने वन विभाग से पिंजरा लगवा कर पकड़वाने की मांग की है।