फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मेरठ में आज से शुरू होगी प्रादेशिक सेना में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अभ्यर्थियों के लिए प्रादेशिक सेना (टीए) में भर्ती 15 नवंबर से मेरठ के सोफीपुर लांग रेंज में शुरू होगी। यह भर्ती 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलेगी। 792 पदों के लिए यह भर्ती होगी। इसमें सैनिक सामान्य ड्यूटी 752, सैनिक क्लर्क छह, सैनिक शैफ सात, सैनिक शैफ स्पेशल एक, सैनिक कुक मेस दो, सैनिक स्टेवार्ड दो, सैनिक कारीगर धातुकर्म दो, सैनिक कारीगर लकड़ी दो, सैनिक हेयर ड्रेसर तीन, सैनिक दर्जी एक, सैनिक हाउस कीपर दस व सैनिक धोबी के चार पद शामिल हैं।
विज्ञापन

15 नवंबर को उत्तराखंड के उत्तरकाशी, बागेश्वर, चंपावत, उधम सिंह नगर व टिहरी गढ़वाल जिलों की भर्ती होगी। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले की भर्ती 13 दिसंबर को आयोजित होगी। सैन्य अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि प्रादेशिक सेना में चयन निष्पक्ष व पारदर्शी है। केवल योग्यता के आधार पर ही चयन होता है। प्रादेशिक सेना में भर्ती के लिए किसी को भी रिश्वत न दें और अभ्यर्थी रिश्वतखोरों के झांसे में न आएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें