फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बच्चों से पिता का साया उठा: आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, दोनों सवारों की मौत; परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Sat, 21 Feb 2026 10:38 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दौराला

सार

दौराला के सीएचसी के सामने सर्विस रोड पर दो बाइकों की भीषण टक्कर हुई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
मृतक राजवीर और सोनू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएचसी दौराला के सामने सर्विस रोड पर शनिवार देर शाम मटौर निवासी सोनू 46 वर्ष और राजबीर 39 वर्ष की बाइक आमने सामने टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सोनू को सीएचसी और राजबीर को मोदीपुरम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 
मटौर निवासी राजबीर चीनी मिल में ठेकेदार के अधीन कार्य करते थे। राजबीर के दो बेटी है। वहीं, सोनू गाजियाबाद में बिजली विभाग में संविदा पर कर्मचारी थे। उनके तीन बेटे हैं। शनिवार को राजबीर दौराला से मटौर की ओर बाइक पर सवार होकर सर्विस रोड से होते हुए जा रहे थे। 

सामने से सोनू अपनी बाइक लेकर दौराला की ओर जा रहे थे। सीएचसी दौराला के सामने पहुंचते ही दोनों की बाइकों में भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों दूर जाकर गिरे। मौके पर एकत्रित हुए राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को अलग अलग अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर दोनों के परिवार में मातम पसर गया। गांव में एक साथ सड़क हादसे में दो मौत होने से गांव में भी मातम पसर गया। ग्रामीण दोनों के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि अभी दोनों ओर से कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। 
विज्ञापन


पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल 
सोनू के परिवार में तीन बेटे नितिन, निक्की, अतुल है। पत्नी बबली, मां शीला, पिता भूलेराम है। सोनू की मौत की सूचना मिलते ही परिजन सीएचसी दौराला पहुंचे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, राजबीर के परिवार में दो बेटी, पत्नी रितेश, मां शर्मिष्ठा, पिता रविंद्र है। पिता की मौत की खबर जैसे ही बेटियों को मिली तो वह बेसुध हो गईं और अपनी मां व दादी से लिपटकर रोने लगी। पड़ोसी दोनों बच्चियों को ढांढस बंधा रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें