फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर हादसा: गौवंश से टक्कर के बाद बस ने कुचला, महिला की मौत; मासूम बेटा जिंदगी से लड़ रहा जंग

Sat, 21 Feb 2026 10:22 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सरधना

सार

मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार को टेंपो में सवार महिला और उसके चार माह के बेटे को गौवंश से टक्कर लगी, जिसके बाद पीछे से आई तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचल दिया। महिला की मौत हो गई तो वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ–करनाल हाईवे पर शनिवार को बुबकपुर गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका 4 माह का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, थाना टीपी नगर क्षेत्र के मलियाना निवासी कविता पत्नी गोवर्धन अपने मासूम बेटे के साथ टेंपो में सवार होकर सरधना क्षेत्र के ईकड़ी गांव स्थित बहन के घर जा रही थीं। टेंपो को उनका जीजा शुभम चला रहा था। जैसे ही वाहन बुबकपुर गांव के समीप मेरठ–करनाल हाईवे पर पहुंचा, अचानक सड़क पार कर रहे गौवंश से उसकी टक्कर हो गई।

टक्कर लगते ही कविता और उनका बेटा उछलकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने महिला को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं मासूम बच्चा टेंपो के पहिए की चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया, जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है और फरार बस चालक की तलाश की जा रही है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने वाहनों को हटवाकर सामान्य कराया।

सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीड़ित पक्ष की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें