टेंट डेकोरेटर हेयर्स संगठन के द्वारा आयोजित कार्यक्रम।
मेरठ। टेंट डेकोरेटर एंड हायर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी सभा जागृति विहार स्थित अभिनंदन गेस्ट हाऊस में हुई। चुनाव अधिकारी विपुल सिंघल और देवेंद्र गोयल ने संयुक्त रूप से एसोसिएशन के चुनाव की तारीख घोषित की। नामांकन 27 मई को दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक सात फेरे रेस्टोरेंट गढ़ रोड से प्राप्त कर जमा किए जा सकेंगे। नामांकन वापसी 28 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। चुनाव 30 मई को संपन्न होंगे। बैठक में निवर्तमान अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, महामंत्री सुशील गर्ग, कोषाध्यक्ष अपार मेहरा ,पवन अरोड़ा, बृजमोहन गुप्ता आदि रहे।