फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर: छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में तनाव, पीएसी तैनात, आरोपी युवक पुलिस हिरासत में

Wed, 06 Mar 2019 10:36 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के सहारनपुर में युवती के साथ हुई छेड़खानी को लेकर दो पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात की गई है। एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से बातचीत की।

विज्ञापन

 
थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में सोमवार को एक युवक ने दूसरे समुदाय के युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में गांव के जिम्मेदार लोगों द्वारा दो पक्षों को समझाकर उनका समझौता कराया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

बताया गया है, कि  मंगलवार को दोपहर को दोनों पक्षों के पांच-छह युवक देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव बचीटी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में किसी कार्य से गए थे, जहां दोनों पक्षों में छेड़खानी को लेकर कहासुनी हो गई, जिसकी सूचना गांव में पहुंचते ही दोनों पक्षों के लोगों में तनाव हो गया।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के चार लोगों को हिरासत में ले लिया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते एसपी देहात एसपी देहात विद्या सागर मिश्र एवं क्षेत्राधिकारी देवबंद मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी की। एहतियात के तौर पर गांव में पीएसी तैनात कर दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें