फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: ओवैसी की सभा से पहले हंगामा, काले झंडे दिखाने पहुंचे हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

Sat, 14 Nov 2026 05:06 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में ओवैसी और चंद्रशेखर की प्रस्तावित जनसभा से पहले काशी टोल प्लाजा पर हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस से नोकझोंक के बाद प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
हिंदू कार्यकर्ताओं को थाने लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौचंदी मैदान में AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर की प्रस्तावित जनसभा से पहले शनिवार को हंगामा हो गया। ओवैसी को काले झंडे दिखाने के लिए हिंदू रक्षा दल के दर्जनों कार्यकर्ता काशी टोल प्लाजा पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर परतापुर थाने पहुंचा दिया।

विज्ञापन


काले झंडे दिखाने पहुंचे थे कार्यकर्ता
हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ता असदुद्दीन ओवैसी के मेरठ पहुंचने से पहले काशी टोल प्लाजा पर विरोध जताने पहुंचे थे। संगठन के क्षेत्रीय प्रभारी पंडित अंकुर शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन ओवैसी के कथित हिंदू विरोधी बयानों के खिलाफ किया जा रहा था। कार्यकर्ता उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराना चाहते थे।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस से हुई तीखी नोकझोंक, हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी
प्रदर्शन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया तो दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया और परतापुर थाने ले गई।

शौकत अली को भी दी चेतावनी
हिंदू रक्षा दल के क्षेत्रीय प्रभारी पंडित अंकुर शर्मा ने AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली को भी अपने बयानों में मर्यादा रखने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और हिंदू समाज के प्रति धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान सुजल गुर्जर, गौरव शर्मा, प्रशांत गुप्ता, गौरव पालीवाल, आदित्य शर्मा, विकास राजपूत, नीरज कुमार, शुभम खटीक और सनी समेत संगठन के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें