केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी की भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर की गई टिप्पणी से नाराज भाकियू कार्यकर्ताओं में रोष है। बुधवार को कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी का पुतला फूंका।
BKU Update: लखीमपुर खीरी प्रकरण को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी की ओर से किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ दिए बयान को लेकर भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत पर की गई टिप्पणी से नाराज कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा उर्फ टेनी का पुतला फूंका।
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि टेनी को तुरंत ही मंत्रीमंडल से बर्खास्त कर देना चाहिए। तहसील अध्यक्ष राहुल अहलावत ने कहा कि टेनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। भाजपा सरकार को अपने मंत्री पर कार्रवाई करनी चाहिए। पुतला फूंके जाने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।
इससे पहले चरथावल और शहर के मीनाक्षी चौक पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने टेनी का पुतला फूंका। भाकियू कार्यकर्ताओं ने कहा कि टेनी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के सम्मानित पद पर है, इसलिए उन्हें संभलकर बोलना चाहिए।