फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंडर से जगी है आस इस बार हो जाए विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंडर से जगी है आस इस बार हो जाए विकास
विज्ञापन

- एमडीए ने लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी में होने वाले कार्यों के लिए निकाले टेंडर
- सड़कों के निर्माण, दिव्यांगजन पार्क, रेन वाटर हार्वेस्टिंग का होगा कार्य
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ।
एक बार फिर पांच महीने बाद एमडीए ने विकास को रफ्तार देने के लिए करोड़ों रुपये के टेंडर अपलोड कर दिए हैं। अक्तूबर-2020 में भी वेबसाइट पर टेंडर अपलोड किए गए थे लेकिन किसी भी ठेकेदार ने रुचि नहीं दिखाई थी। जिसके कारण एमडीए की विभिन्न योजनाएं शुरू नहीं हो सकीं थीं। अब दोबारा से 15 टेंडर को वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इन टेंडरों को मार्च के अंतिम सप्ताह में खोला जाएगा। इसमें कमिश्नर की प्राथमिकता में शामिल शताब्दी नगर में बनाए जाने वाले दिव्यांगजन पार्क के लिए भी टेंडर शामिल है।
विज्ञापन

कई बार शताब्दी नगर, लोहिया नगर, वेदव्यासपुरी, गंगानगर के स्थानीय निवासी विकास कार्य के लिए शिकायती पत्र दे चुके हैं। अमर उजाला ने भी लोहियानगर के विभिन्न पॉकेटों में क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की खबर प्रकाशित की थी। इस क्षेत्र में कई स्कूल-कॉलेज होने के बावजूद एमडीए यहां ध्यान नहीं दे रहा है। अब टेंडर निकालकर कई सड़कों को शामिल किया गया है। वहीं, अमर उजाला सेतु से नूर नगर पुलिया तक क्षतिग्रस्त सड़क का टेंडर भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

ये टेंडर किए गए अपलोड
शताब्दी नगर पॉकेट-बी, सेक्टर-एक में दिव्यांगजन पार्क का निर्माण - 57.04 लाख
अमर उजाला सेतु से नूर नगर पुलिया तक क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण - 131.54 लाख
लोहियानगर योजना में सड़कों के पैच निर्माण - 14.37 लाख
मेरठ में विभिन्न स्थानों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग - 13.08 लाख
गंगानगर विस्तार योजना में मुख्य सड़कों का कार्य - 140.69 लाख
पल्लवपुरम फेज-दो में सीवर लाइन डालने का कार्य - 0.94 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें