फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: बहन की पिटाई के विरोध में 10 साल की बच्ची की हत्या, आरोपी जीजा गिरफ्तार

Sat, 09 May 2020 12:56 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज़ डेस्क अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुज़फ्फरनगर में फुगाना थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर में एक ग्रामीण ने अपनी 10 वर्षीय साली की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
विज्ञापन


सीओ फुगाना सोमेंद्र नेगी ने बताया कि हबीबपुर निवासी संदीप सैनी पुत्र कैलाश की शादी बिहार के पूर्णिया जनपद के गांव झलारी निवासी सुनील मंडल की बेटी किरण देवी से हुआ है।

लॉकडाउन से पहले किरण ने गांव से अपनी 10 साल की बहन पूजा को भी हबीबपुर अपने पास बुला लिया था,जो लॉकडाउन के चलते वापस नहीं जा सकी। शनिवार सुबह पशुओं को चारा डालने को लेकर संदीप की किरण के साथ कहासुनी हो गई। जिस पर संदीप ने पत्नी किरण के साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


इसी बीच पूजा की आंख खुल गईं। उसने पिटाई का विरोध किया। इसी दौरान संदीप सैनी ने उसे धक्का दे दिया। पूजा का सर चारपाई के पाए से टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सीओ ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर संदीप सैनी को गिरफ्तार कर लिया। पूजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। संदीप के चाचा किरणपाल की ओर से दी गई तहरीर पर उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें