गुरुवार सुबह बालक का शव घर के नजदीक नाले से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता इकराम की तरफ से पड़ोसी इकबाल, उसके पुत्र शादाब, इरशाद पुत्री फरजाना व रुखसार के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की तहरीर दी।
यह भी पढ़ें: ढीली पड़ रही पुलिस की पकड़, पश्चिमी यूपी में लगातार कस्टडी से भाग रहे 'कुख्यात', अब तक ये हुए फरार
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शादाब, इरशाद, फरजाना और रुखसार को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि इकबाल अभी फरार है। वहीं पुलिस का कहना है आरोपी पक्ष की लड़की का रिश्ता टूटने की रंजिश में आरोपियों ने बालक के हत्या की है। आरोपियों को शक था कि उनकी लड़की का रिश्ता मृतक बालक के पिता ने तुड़वाया है।