सीओ आशीष प्रताप सिंह ने बताया कि विनीत ने आदित्य की हत्या करने के इरादे से अपहरण किया था। विनीत ने आदित्य की हत्या करने के लिए ईंटों से उसके सिर में प्रहार किए। आरोपी सोमवार की रात को ही आदित्य को मरा हुआ समझकर झाड़ियों में डालकर आराम से अपने घर आकर सो गया था। बुधवार को परिजन व ग्रामीण एकत्र होकर थाने में पहुंचे। थाने में ग्रामीणों ने सीओ से आरोपी को जेल भेजने की मांग की। पुलिस ने आदित्य के भाई सुमित की ओर से आरोपी विनीत के खिलाफ हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को जेल भेज दिया।
विनीत की छाती पर नाखून के निशान मिले
पुलिस ने आदित्य का अपहरण करने के शक में विनीत को सोमवार की रात में ही हिरासत में ले लिया था। पुलिस को विनीत की छाती पर नाखून के निशान मिले थे, जिनको देखकर पुलिस को शक हो गया था कि विनीत ने ही आदित्य के साथ अनहोनी की है, लेकिन वह पुलिस को गुमराह करता रहा। आदित्य ने होश आने पर विनीत का ही नाम बताया। गांव में दोस्तों ने भी पुलिस को पूछताछ करने पर बताया था कि आदित्य उनसे बोलकर गया था कि वह विनीत के साथ कहीं जा रहा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/