फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: हरकत में आया जिला प्रशासन, शुगर मिल समेत 10 प्रतिष्ठानों पर लगाया 5.72 लाख का जुर्माना

Sun, 17 Nov 2019 12:59 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
शहर में फैला प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण को लेकर एनजीटी के सख्त रुख के चलते जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया है। प्रशासन ने प्रदूषण फैलाने के आरोप में शामली शुगर मिल समेत तीन बड़ी औद्योगिक इकाइयों पर करीब 2.25 लाख जुर्माना लगाया है। शहर में सड़कों पर रोड़ी डस्ट बेचने वाले सात प्रतिष्ठानों पर भी साढ़े तीन लाख का जुर्माना लगाया है। पांच किसानों पर भी ढाई हजार जुर्माना कर दिया है।

विज्ञापन


जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि उनके द्वारा प्रदूषण की रोकथाम के लिए अधिकारियों के माध्यम से कई जगहों पर जांच कराई गई। इस आधार पर शामली शुगर मिल द्वारा धुआं निकलने की वजह से 60 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया गया है। शामली स्टील्स की फैक्टरी पर भी इसी तरह से 75 हजार रुपये जुर्माना किया गया है। इसके अलावा जेएस जैन एग्रो इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड द्वारा वायु प्रदूषण नियंत्रण व्यवस्था संचालित न किए जाने के कारण इस पर भी साढे़ 87 हजार का जुर्माना लगाया गया है। 

इसके अलावा तहसील कैराना क्षेत्र में मामौर झील के पास स्थित कपड़े की कतरन की वाशिंग इकाई को बंद करा दिया गया है। इस इकाई के पानी की आपूर्ति में प्रयुक्त किए जा रहे पाइप लाइन को डिस्मेंटल करा दिया गया है, जिससे जल प्रदूषण न फैले। वहीं सड़क के किनारे खुले में रोड़ी-डस्ट कंस्ट्रक्शन मैटीरियल रखने के कारण नगर पालिका परिषद शामली द्वारा सात प्रतिष्ठानों पर 3.50 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन

इसके अलावा जिले के 30 किसानों पर भी ढाई ढाई हजार रुपये जुर्माना पूर्व में लगाया जा चुका था। पांच किसानों पर ओर ढाई हजार का जुर्माना लगा दिया या है। इनके द्वारा फसल अवशेष जलाए गए थे। फसल अवशेष जलाने वालों की सतर्क निगरानी की जा रही है।

शहर कस्बों में पानी का छिड़काव
डीएम ने बताया कि जनपद के सभी नगर क्षेत्रों में पानी के टैंकरों द्वारा धूल की रोकथाम हेतु पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। परिवहन विभाग द्वारा पुराने वाहनों की चेकिंग की जा रही है। उनका प्रदूषण चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन

यदि कहीं प्रदूषण नजर आए तो इन नंबरों पर दें सूचना

डीएम ने लोगों से अपील की है कि जनपद में यदि कहीं भी कोई ऐसा उद्योग, प्रतिष्ठान, दुकान आदि जो वायु प्रदूषण फैला रहा हो तो उसकी सूचना तत्काल उन्हें स्वयं के मोबाइल नंबर व अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को दें।
जिलाधिकारी                    9454416996
एडीएम                           9454418995
प्रदूषण नियंत्रण विभाग -   9557078283, 7839891656
उप कृषि निदेशक              8004347211

प्रदूषण स्तर घटा 
शनिवार को जिले में प्रदूषण का स्तर घट गया। प्रदूषण नियंत्रण विभाग के सहायक वैज्ञानिक अधिकारी डीसी पांडे ने बताया कि मौसम में गर्मी और तेज हवा चलने के कारण शनिवार को प्रदूषण का स्तर 234 एक्यूआई रहा। शुक्रवार को ये 257 पहुंच गया था। अगले दिनों में इसके कम होने के आसार हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें