प्लांट बर्बाद करने वालों के साथ निरीक्षण
अमर उजाला के मंगलवार को ‘ट्रीटमेंट प्लांट के घोटाले दबा रहा नगर निगम’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित करने के बाद मुख्य अभियंता सर्वेश कुमार ने परियोजना प्रबंधक नागर कार्य इकाई रमेश चंद्रा और फर्म प्रतिनिधियों के साथ प्लांट का निरीक्षण किया। लेकिन इसी निरीक्षण पर ही सवालिया निशान लग रहे हैं।
प्लांट से जुड़े लोगों का कहना है कि जिन्होंने प्लांट बर्बाद किया, उन्हें ही साथ लेकर निरीक्षण किया गया। जबकि इसमें सभी लोग सिविल खंड से जुड़े है कोई भी अधिकारी प्लांट और मशीनरी की जानकारी से संबंधित नहीं है।
इस बारे में मुख्य अभियंता सर्वेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने कुछ भी बताने से मना करते हुए कहा कि वे इसकी रिपोर्ट एमडी को भेजेंगे। ओके रिपोर्ट देने वालों के साथ निरीक्षण करने के सवाल पर भी उन्होंने जवाब देने से मना कर दिया।