पीसीएस जे में मेरठ की शुभांगी गुप्ता की 94वीं रैंक
उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) (पीसीएस जे) में मेरठ की शुभांगी गुप्ता ने 94वीं रैंक प्राप्त की है। शुभांगी गुप्ता ने तीसरे प्रयास में सफलता अर्जित की। उन्होंने सोफिया गर्ल्स स्कूल, मेरठ से हाईस्कूल और मेरठ पब्लिक गर्ल्स स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। वर्ष 2010 में क्लैट उत्तीर्ण होने के बाद राजीव गांधी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटियाला से बीएएलएलबी ऑनर्स किया। यहां की वह गोल्ड मेडलिस्ट रहीं। शुभांगी गुप्ता का कहना है कि उनकी सफलता में पिता नीरज कांत राही और माता बबीता गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
महनाज का भी जलवा
बंतीखेड़ा गांव के पूर्व प्रधान राव महरबान अली की पुत्रवधू महनाज खान का चयन हुआ है। महनाज (28) मोदीपुरम के पल्हैड़ा निवासी किसान बाबू खां की पुत्री हैं। एक साल पहले ही उनकी शादी बंतीखेड़ा के बुलंद राव से हुई थी, जो पूर्व प्रधान राव महरबान अली के बेटे हैं।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/