फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 37वीं रस्साकसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मेरठ के दस खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। 37वीं रस्साकसी राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 9 जनवरी तक महाराष्ट्र के पालघर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता को लेकर आगरा में उत्तर प्रदेश की टीम का चयन किया गया। इसमें मेरठ के दस खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अनुज बैंसला को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। टीम में मेरठ से मनोज कुमार, आशीष त्यागी, मोंटी, प्रशांत चंदेला, नकुल कन्नौजिया, वंश, कार्तिक, पीयूष व राहुल कुमार का चयन हुआ। खिलाड़ियों के चयन पर शुक्रवार को राम सहाय इंटर कॉलेज में खिलाड़ियों को सम्मानित किययागया। कॉलेज प्रबंधक रजनीश त्यागी, जिला रस्साकसी एसोसिएशन के अध्यक्ष पंडित विभोर भारद्वाज, विजयराज काकरान, मनोज कन्नौजिया, राहुल भाटी, अर्चना ने खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें