मेरठ। चौधरी चरणसिंह विवि की ओर से परिसर व उससे संबद्ध कॉलेजों में स्नातक-स्नातकोत्तर विषयों की वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 11 मार्च से शुरू होंगी। वहीं, विवि ने वर्ष 2025 में वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथियां भी तय कर दी हैं। शुक्रवार को कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसके बाद विवि ने प्रस्तावित तिथियों पर मुहर लगा दी है। विवि के मुताबिक इन तिथियों के अनुसार ही परीक्षा फॉर्म जारी होंगे और परीक्षाएं आरंभ कराई जाएंगी। विवि के अनुसार यूजी-पीजी सम सेमेस्टर के परीक्षा के फॉर्म एक मार्च से भरे जाएंगे। इसमें ट्रेडिशनल-प्रोफेशनल के छात्र शामिल होंगे। सम सेमेस्टर परीक्षाएं 11 अप्रैल से शुरू होंगी।
10 मई से होंगी बीएड की परीक्षाएं
विवि के अनुसार बीएड प्रथम एवं अंतिम वर्ष और बैक के पेपर 10 मई से होंगे। विवि बीएड के परीक्षा फॉर्म दस जनवरी से ऑनलाइन कर देगा। बीएड में 80 हजार से अधिक विद्यार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है।