एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने बताया कि मंगलवार को 58 जांच रिपोर्ट आई, इनमें से 10 पॉजिटिव केस मिले हैं, जो छह पुरकाजी में और चार खतौली में है।
हालांकि पुरकाजी के तीन लोगों की जांच सस्पेक्टेड दर्शाई गई है ,फिर भी हम उन्हें कोरोना केस मानते हुए उन्हें कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करा रहे हैं। इन तीनों की जांच फिर से भेजी जाएगी।
सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि खतौली में जो केस सामने आए हैं। उन चार में एक जमाती के अलावा एक महिला उसकी उसका 2 साल का पोता और 4 साल की पोती भी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं ,जबकि परिवार के तीन परिजनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
संबंधित हॉटस्पॉट क्षेत्र फिर से सील कराकर सैनिटाइज कराया जा रहा है परिजनों के संपर्क में आए लोगों की जानकारी हासिल कर उन्हें क्वारंटीन कराया जाएगा।