फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे मंदिर

Mon, 22 Jan 2024 01:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अयोध्या में भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंदिरों में विशेष अनुष्ठान और पूजा अर्चना की जाएगी। मंदिरों को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा दिया गया है। कार्यक्रमाें को लेकर मंदिर समिति के पदाधिकारियों कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप दिया है।
विज्ञापन

जिले में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मंदिराें में भी पूजा अर्चना होगी। हनुमान चालीसा, श्रीराम चरितमानस का पाठ होगा। महानगर में सिद्धपीठ श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री हरि मंदिर, तहसील शिव मंदिर, श्री सालासर बालाजी धाम, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, सिद्धपीठ श्री वैष्णवी महाकाली मंदिर, नारायणपुरी सहित अनेक मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे हैं। सोमवार को मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही हवन-यज्ञ के साथ पूजा अर्चना शुरू हो जाएगी। इसको लेकर मंदिर समितियों ने कार्यक्रमों की तैयारी को अंतिम रूप दिया है। वहीं, मुख्य बाजार और प्रतिष्ठान भी रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं।
- मिठाई और पूजन सामग्री हुई खरीदारी
लोगों ने मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूजन सामग्री की खरीदारी की है। इसके साथ ही मिठाइयां भी लोगों ने खरीदी हैं, जिनको प्रसाद के रूप वितरित किया जाएगा। कई जगहों पर स्टॉल लगाकर प्रसाद भी वितरित किया जाएगा और भंडारे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें