फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान में गर्माहट बढ़ी, मौसम में बदलाव से गेहूं की फसल के लिए चिंतित हुए किसान, सरसों में लगा फंगस

Sun, 21 Feb 2021 12:28 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

- मौसम की तब्दीली से प्रभावित हो सकती है गेहूं की फसल
- सरसों की फसल में फंगस लगने से किसान चिंतित
विज्ञापन
गेहूं की फसल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फरवरी में मौसम के बदलाव से किसान मायूस हैं। गेहूं की बुवाई वाले खेतों के लिए गर्म मौसम हानिकारक माना जा रहा है। वहीं तापमान के उतार-चढ़ाव के कारण सरसों की फसल में भी फंगस लगने लगा है। बदलते मौसम के मिजाज के कारण किसान चिंतित हैं। तापमान बढ़ने से गेहूं की पैदावार भी प्रभावित होगी।

विज्ञापन


तापमान में उतार चढ़ाव के कारण फसलों में रोग आने लगा है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर गौर करे तो बीते सप्ताह में दिन का सामान्य तापमान अधिकतम 28.5 और न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गेहूं के लिए पूरी फरवरी में ठंडक का मौसम मुफीद माना जाता था। इस बार बदलते मौसम के मिजाज से किसान चिंतित हैं। खासकर पछेते में बोया गया गेहूं में गर्म मौसम नुकसान पहुंचा रहा है। यदि आने वाले एक हफ्ते में भी यही हालत रही तो गेहूं को भारी नुकसान होने का अनुमान है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : बागपत: फिल्मी अंदाज में युवक की ऐलानिया हत्या, बुलटसवार युवक को सरेराह रोककर सीने में उतारी गोलियां

विज्ञापन

बधाई कलां के पूर्व प्रधान विजय पाल और रोहताश मलिक बताते हैं कि गेहूं का दाना कमजोर होगा। उन्होंने बताया कि सरसों में फंगस दिखने लगी है, जिससे सरसों का दाना कमजोर रहेगा और उत्पादन में गिरावट लाजिमी है।

इस रोग से चिंतित किसान कूक्कू और दीपचंद सैनी अलावलपुर बताते हैं कि इस महीने में कोहरा पड़ना समझ से परे हैं और सरसों और गेहूं की फसल में धुंध के कारण ही फंगस नजर आ रही है। बधाईकलां निवासी अरविंद मलिक का कहना है कि  अचानक तापमान बढ़ा तो गेहूं की पैदावार में नुकसान होगा और यह जल्दी पकने से उत्पादन में कमी आएगी। गेहूं की फसल ठंड की मानी जाती है।

मौसम के परिवर्तन से नवंबर महीने में बोया गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। आगामी एक हफ्ते में तापमान इसी तरह बढ़ता रहा, तो गेहूं की पैदावार कम होगी। मौसम ज्यादा गर्म होना गेहूं की फसल के लिए नुकसानदायक है। - डा. पीके सिंह कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र बघरा

हफ्तेभर का तापमान पर नजर
एक सप्ताह का तापमान   अधिकतम   न्यूनतम डिग्री सेल्सियस
14 फरवरी                 25           09
15 फरवरी                 25          10
16 फरवरी                 26          10
17 फरवरी                 27          09
18 फरवरी                 29          11
19 फरवरी                28           10
20 फरवरी                27           09
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें