फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: उमस भरी गर्मी से तापमान बढ़ा, चिपचिपाहट वाली गर्मी से जूझते रहे लोग

Sun, 21 Jul 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले में तेज धूप व उमस बनने से तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। चटक धूप निकलने से लोग गर्मी से जूझते रहे। चिपचिपाहट वाली गर्मी से लोग परेशान रहे। पिछले 24 घंटे में जिले का अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस में बढोत्तरी हुई जबकि न्यूनतम तापमान में बदलाव नहीं हुआ। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में बारिश न होने से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और मौसम में उमस बनी रही। उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर जूझते रहे। गर्मी से बचने के लिए लोग मुंह व सिर पर कपड़ा लपेटकर जाते हुए दिखाई दिए। उमस के कारण पसीने की चिपचिपाहट बनी रही। चिपचपाहट वाली गर्मी से लोगों को पंखे व कूलर से भी राहत नहीं मिली।
उधर, बारिश न होने से जिले के तापमान बढ़ना शुरू हो गया। पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस चल रहा था। शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होकर 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया हालांकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होकर 28 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें