फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 पार पहुंचा पारा, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमी की मार, पारा 40 डिग्री पार
विज्ञापन

मोदीपुरम। गर्मी अपने चरम पर है। पिछले कई दिन से लोग हर दिन पसीना-पसीना हो रहे हैं। सोमवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान रहे। इस दौरान अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते लोग जरूरत होने पर ही घरों से निकले। दोपहर के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मानसून कीबारिश पांच जुलाई के बाद होने की संभावना है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दिन का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 70 व न्यूनतम आर्द्रता 44 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार दो किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एक्यूआई के स्तर में बढ़ोतरी
हवा की रफ्तार धीमी पड़ने से एक्यूआई का स्तर बढ़ने लगा है। सोमवार को मेरठ का एक्यूआई 207 पर पहुंच गया। बागपत का एक्यूआई 190, गाजियाबाद का 171, मुजफ्फरनगर का 162, शामली 155 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें