फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में पारा 41 डिग्री के पार, गर्मी ने किया बेहाल, बाहर निकलें तो इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 30 Jun 2019 10:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
गर्मी में मुंह पर कपड़ा बांधकर गुजरते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिन निकलते ही गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। दोपहर में तो शरीर जलने लगता है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी दो दिन गर्मी ऐसे ही रहेगी। जरूरी है कि घर से बाहर निकले तो धूप से बचाव के लिए खास ध्यान रखें। 

विज्ञापन

 
मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच अभी राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। तापमान बढ़ता जा रहा है और दिन में लू ने हाल बेहाल कर रखा हे। मौसम कार्यालय के अनुसार दिन का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि उत्तर पश्चिमी हवा चल रही है और मौसम शुष्क हो रहा है। दिन में हीटवेव का असर बढ़ने से तापमान भी बढ़ा है। अभी दो दिन मौसम ऐसे ही गर्म बना रहेगा। एक जुलाई से लेकर 4 जुलाई तक मौसम के बिगड़ने के आसार हैं। 

गर्मी में रखें ध्यान 
-दिन में दुपहिया वाहन सवार हाथ और मुंह ढककर चलें।  
-बाजार की तलीय पदार्थों के सेवन न करें।
-शाम के समय हल्का भोजन खाएं।
-रात में मच्छरदानी का प्रयोग करें।
-दिन में नींबू पानी का अधिक प्रयोग करें।
-हरी सब्जी का अधिक सेवन करे, और स्लाद में खीरा अधिक लें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें