फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: पश्चिमी यूपी में गर्मी से बुरा हाल, पारा 36 के पार, अगले चार दिन बारिश के आसार

Mon, 12 Sep 2022 12:45 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पश्चिमी यूपी में मेरठ समेत अन्य जिलों में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। इस बार बारिश बेहद कम हुई है। आसमान में बादल छाए रहते हैं लेकिन बिना बरसे ही निकल जाते हैं। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिन में बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
weather meerut - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी यूपी में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसके बाद भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। मेरठ, बागपत समेत अन्य जिलों में भी बारिश न होने से गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है।  दिनभर आसमान में बादलों का डेरा रहता है, लेकिन बारिश नहीं होती। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का कहना है अगले चार दिन तक बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन


सितंबर में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसान सूखे की मार झेल रहे हैं। गर्मी के कारण उन्हें खेतों में अधिक सिंचाई करनी पड़ रही है। रविवार को भी कभी धूप तो कभी आसमान में बादल नजर आए। लेकिन बारिश नहीं हुई।

यह भी पढ़ें: Murder: गांव के ही युवक से हुआ प्यार तो बेटी को दी खौफनाक मौत, शव बिटौड़े में रखकर फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद पारा 36.1 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मानसून समाप्ति की ओर है। बारिश के अच्छे संकेत नहीं है। 14 सितंबर से उत्तराखंड में बारिश के आसार हैं। उत्तराखंड से सटे इलाकों में भी बारिश हो सकती है।

मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा चलने से मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार हुआ है। रविवार को एक्यूआई 73 पर पहुंच गया।

इससे पहले शनिवार को भी गर्मी का असर बरकरार रहा था। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 106 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें