मेरठ। खरीदार न पहुंचने के कारण व्यापारियों ने भी किसानों से मंडी में सब्जी न लाने का संदेश देना शुरू कर दिया है। थोक व्यापारी देवेंद्र त्यागी का कहना है कि मंडी में सब्जियों की दुर्गति हो रही है। उन्होंने तीन दिन से मंडी में पड़ी मिर्च की बोरी को खोलकर दिखाया, जिसमें अधिकांश मिर्च खराब हो चुकी थी। इसी प्रकार सभी व्यापारियों ने सब्जियों के खराब होने की जानकारी दी। उनका कहना है कि किसान के सहारे ही उनकी रोजीरोटी चलती है। अब किसी भी कीमत पर किसान को गुमराह नहीं किया जाएगा। जब उनकी सब्जी को प्रशासन मंडी में बिकने ही नहीं दे रहा है तो हम सभी ने किसानों को मंडी में सब्जी लाने का संदेश भी देना शुरू कर दिया है। क्योंकि किसान को उसकी उपज का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। किसान और व्यापारी के बीच के रिश्ते भी खराब होते दिख रहे हैं।