फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रहे बाजार और सूनीं रहीं गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पूरे शहर में सोमवार को संपूर्ण लॉकडाउन रहा। मेडिकल स्टोर व दूध सप्लाई जैसी आवश्यक सामानों की दुकानों ही खुलीं। सदर, कोटला समेत सभी बाजार बंद रहे। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए एडीजी, आईजी और एसएसपी भी सड़कों पर उतरे। उन्होंने शहर में कई जगह निरीक्षण कर हालातों की जानकारी ली। सभी जगह पर व्यवस्था बेहतर मिली।
विज्ञापन

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए प्रशासन ने मेरठ में हर सोमवार और बृहस्पतिवार को संपूर्ण लॉकडाउन रखने का फैसला लिया है। जिसका पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासनिक अफसर मुस्तैद दिखे। शहर के लोग भी सहयोग कर रहे हैं। सुबह से ही सड़क पर फोर्स के साथ पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। एडीजी प्रशांत कुमार, आईजी प्रवीण कुमार और एसएसपी अजय साहनी दोपहर में बेगमपुल पहुंचे। शहर की स्थिति के बारे में जानकारी ली। कमिश्नर अनीता सी मेश्राम और डीएम अनिल ढींगरा भी कई जगह पहुंचे स्थिति का निरीक्षण किया। जयभीमनगर, भोपाल विहार, शिवशक्ति विहार, मुर्गी फार्म सहित सभी स्थानो पर दुकानें बंद रहीं। हसनपुर, गोकलपुर, जई, पचपेड़ा, अब्दुल्लापुर आदि स्थानों पर भी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने कई जगह चेकिंग भी की।मोदीपुरम के बाजार भी पूरी तरह बंद रहे। हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस ने कॉलोनियों में गश्त कर लोगों से घरों में रहने की अपील की।
खोली राशन की दुकान, डीएम से शिकायत के बाद की बंद
मेरठ। संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद रिठानी कंचनपुर घोपला में एक राशन डीलर ने दुकान खोल दी। डीएम और जिला आपूर्ति अधिकारी से शिकायत के बाद राशन डीलर को दुकान बंद करनी पड़ी। पार्षद पति का आरोप है कि उन्होंने दुकान बंद रखने कहा तो डीलर ने उनसे भी अभद्रता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें