फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश पत्र वितरण से पहले छात्रों को बताएं ओएमआर भरने का तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रवेश पत्र वितरण से पहले छात्रों को बताएं ओएमआर भरने का तरीका
विज्ञापन

मेरठ। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाओं में 7 खानों क ी ओमएआर शीट में 8 अंकों का रोलनंबर भरने के लिए स्कूलों में शिक्षकों व छात्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सीबीएसई ने इसके लिए गाइडलाइन भी जारी की है। मेरठ के सीबीएसई सिटी कोआर्डिनेटर सुधांशु शेखर ने छात्रों को परीक्षा के लिए आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन

एडमिट कार्ड के वितरण से पहले छात्रों को बोर्ड की ओर से भेजी गई पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन अवश्य दिखाई जाए। बोर्ड ने यह भी कहा कि एडमिट कार्ड के वितरण के समय छात्रों के प्रवेशपत्र पर अभिभावकों के हस्ताक्षर भी कराए जाएं। अभिभावक व शिक्षक यह निश्चित कर लें कि विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पर 10 बजे से पहले ही पहुंच जाएं। किसी भी कारणवश हुए देरी से परीक्षार्थी को 10 बजे के बाद परीक्षा केन्द्र में जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। साथ ही छात्र एवं अभिभावक परीक्षा से एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र की लोकेशन को सुनिश्चित कर लें। परीक्षा समाप्त होने से पूर्व किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा केन्द्र छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षार्थी अपने प्रश्न-पत्र एवं उत्तर पुस्तिका में सभी एंट्री को ध्यान पूर्वक भरें। पेन और पेंसिल के अलावा परीक्षा में अनुचित सामग्री लेकर न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें