फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पदोन्नति पर तहसीलदार को दी विदाई

विज्ञापन
सरधना। तहसील सरधना में न्यायिक तहसीलदार के पद पर कार्यरत रहीं अनुजा अत्री का पदोन्नति के बाद जन
विज्ञापन
सरधना। तहसील सरधना में न्यायिक तहसीलदार के पद पर कार्यरत रहीं अनुजा अत्री का पदोन्नति के बाद जनपद बागपत स्थानांतरण होने पर मंगलवार शाम तहसील सभागार में विदाई समारोह आयोजित किया गया। तहसील अधिकारियों, कर्मचारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें पदोन्नति पर बधाई दी। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने अनुजा अत्री के कार्यकाल की सराहना की। नायब तहसीलदार राहुल सिंह और भूपेंद्र सिंह समेत तहसील कर्मचारियों ने भी उनके कार्य और व्यवहार की प्रशंसा की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आरिफ अली और सचिव संजीव पंवार, विश्वेश कौशिक समेत अधिवक्ताओं ने कहा कि अनुजा अत्री ने कार्यकाल के दौरान न्यायिक दायित्वों का जिम्मेदारी से निर्वहन किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष कुलदीप त्यागी, मोहित शर्मा, राजीव त्यागी, वीरेंद्र सैनी, सुभाष चांवरिया, सतवीर सिंह, समर सिंह समेत अधिवक्ता और तहसील कर्मचारी मौजूद रहे। अंत में सहकर्मियों ने तहसीलदार अनुजा अत्री को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें