फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रेमिका ने बुलाया, ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ कर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दौराला। थाना दौराला क्षेत्र के एक गांव में सोमवार रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया। युवक को देर रात एक मकान के आसपास घूमते देख ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। युवक की पकड़ की सूचना पर गांव में भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने युवक के चोर होने की सूचना पुलिस को दे दी।

सूचना पर दादरी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाकर युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह चोरी करने नहीं बल्कि अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए गांव आया था। प्रेमिका ने फोन कर उसे मिलने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि ग्रामीणों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़े जाने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में प्रेमिका से मिलने की बात सामने आई। मामले में कोई तहरीर नहीं मिलने पर युवक के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें