कंकरखेड़ा। आंबेडकर रोड स्थित ओमनगर निवासी एक युवक ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी 23 वर्षीय बेटी शुक्रवार सुबह एक अस्पताल से दवाई लेने के लिए गई थी। जब देर शाम तक बेटी नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिजनों ने किशोरी की कई जगह पर तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। परेशान होकर परिजन शनिवार को थाने पहुंचे और गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी चेक कर रही है। संवाद