सरधना में ओवरलोड ट्रक को चला रहे किशोर को पुलिस द्वारा रुकवाते विधायक संगीत सोम।
- फोटो : SARDANA
सरधना। नगर में भाजपा विधायक संगीत सोम ने सरधना से मेरठ तक चलने वाली एसी(वातानुकूलित) बसों का निरीक्षण किया। इस दौरान बसों की अंदर हालत खराब मिली। वहीं काफी मात्रा में सामान भी लदा मिला। जिस पर परिचालक से पूछताछ की। उसने बताया कि बस की हालत का अधिकारियों को पहले ही अवगत कराया जा चुका है। बस में भरे सामान पर परिचालक ने चुप्पी साध ली। वहीं, सरधना-बिनौली मार्ग पर नाबालिग को गन्ने से ओवरलोड ट्रक को चलाते हुए पकड़ लिया। विधायक ने ट्रक रुकवाकर डीएल दिखाने को कहा। किशोर ने डीएल होने से इंकार कर दिया। किशोर को ट्रक सहित पुलिस द्वारा थाने भिजवा दिया गया। पुलिस के मुताबिक किशोर ट्रक पर हेल्पर है। पूछताछ में बताया कि चालक घर गया हुआ था। वह भूनि के गन्ना क्रय केंद्र से ट्रक लेकर दौराला चीनी मिल जा रहा था।