किठौर। क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी से गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म करने तथा विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में गांव के ही मोमीन को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसकी 15 साल की पुत्री को बहला-फुसलाकर बाहर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसकी पुत्री किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर आई और आपबीती सुनाई। आरोपी के घर जाकर शिकायत की तो आरोपी ने किशोरी के साथ मारपीट की जिससे वह चोटिल हो गई।