फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ब

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत करने पर पीड़िता और परिवार को दी जान से मारने की धमकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी के साथ एक युवक ने बृहस्पतिवार को खेत में खींचकर गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवक ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी, जिस पर परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में किशोरी की मां ने बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी बेटी घर से गांव के बाहर कूड़ा स्थल पर कूड़ा डालने गई थी। आरोप है कि रास्ते में आरोपी अमन कुमार ने उसकी बेटी को रोक लिया। युवक ने किशोरी को चाकू दिखाकर डराया और जबरन खेत में खींचकर ले गया। गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवक ने किशोरी को धमकाया और शिकायत करने पर परिवार के लोगों को भी मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़िता का सीएचसी पर मेडिकल परीक्षण कराया। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें