मोदीपुरम। पल्वलपुरम थाना क्षेत्र में डबल स्टोरी एलई-233 निवासी मुकेश शर्मा ने बताया कि वह कांटिनेंटल कंपनी में कर्मचारी है। उनका 15 वर्षीय बेटा दिव्यांश शर्मा पुलिस मॉडर्न स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र है। नौ सितंबर को दिव्यांश साइकिल से एटूजेड कॉलोनी में कोचिंग जाने की बात कहकर गया था। जब देर शाम तक किशोर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजन कोचिंग सेंटर पहुंचे। यहां उन्हें पता चला कि किशोर बाहर से ही नोटबुक देकर चला गया। बृहस्पतिवार को परिजनों ने थाने पर तहरीर देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। सीओ दौराला का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए एक टीम लगा दी गई है। जल्द किशोर को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद