फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के खाते से निकाले 56 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साइबर अपराधियों ने युवती के खाते से 56 हजार रुपये निकाल लिए। शास्त्रीनगर निवासी ज्योति ने मेडिकल थाने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें बताया कि 23 नवंबर 2024 को बहन की शादी में उसका मोबाइल चोरी हो गया था। व्यस्त रहने की वजह से वह सिम बंद नहीं करा पाई। 25 नवंबर को उसने नया सिम और मोबाइल ले लिया। उसने कभी यूपीआई का इस्तेमाल नहीं किया था। 30 मई 2025 को यूपीआई चालू किया तो खाते में सिर्फ 24 सौ रुपये थे। जबकि 58,400 रुपये होने चाहिए थे। खाते से 56 सौ रुपये किसी ने निकाल लिए। इसकी शिकायत उसने हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर दर्ज कराई। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें