दौराला। थाना दौराला क्षेत्र के दादरी गांव में घरवालों से नाराज होकर 14 वर्षीय किशोर वंश साइकिल लेकर घर से चला गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन किशोर का कोई पता नहीं चल सका। किशोर के पिता राजेंद्र ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर की शाम किशोर वंश घरवालों की डांट से नाराज हो गया। इसके बाद वह अपनी साइकिल लेकर बिना किसी को बताए घर से चला गया। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि किशोर की तलाश में टीम लगाई गई है। जल्द किशोर को सकुशल तलाश लिया जाएगा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।