फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सड़क हादसे में घायल किशोर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के मैनापूठी गांव के बाहरी छोर पर बाइक की टक्कर से घायल हुए 12 वर्षीय निर्मल पुत्र रामतिलक शर्मा की उपचार के दौरान मौत हो गई। निर्मल सोमवार शाम जंगल से घर लौट रहा था। इसी दौरान देवी मंदिर के पास एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने घायल किशोर को उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें