फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार, धमकी के बाद सदमे में आई किशोरी

Sun, 28 Jan 2018 11:10 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
युवती के साथ गैंगरेप
विज्ञापन

यूपी के शामली में आठ दिन पूर्व किशोरी के साथ तीन युवकों ने घर में घुसकर गैंगरेप किया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इससे सदमे में आई पीड़िता ने आठ दिन तक वारदात को छुपाए रखा। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो परिजनों को आपबीती सुनाई। बुधवार को इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के भाई की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पढ़ें : दो सगी बहनों से साढ़े चार साल तक गैंगरेप, घर लौट आई एक बेटी ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन


एक गांव निवासी युवक ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि 16 जनवरी को परिवार के सभी लोग मजदूरी करने गये हुए थे। मौका पाकर पड़ोस के तीन युवकों ने उसकी नाबालिग बहन के साथ तमंचों के बल पर गैंगरेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। इस धमकी के डर से उसकी बहन सदमे में आ गई और परिजनों को कुछ नहीं बताया। मंगलवार को उसकी हालत खराब होने पर परिजनों ने कारण पूछा तो उसने आपबीती बताई। किशोरी के साथ गैंगरेप होने की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया। बुधवार को परिजन पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और तीनों आरोपियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। तीसरे की तलाश की जा रही है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें