फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संदिग्ध हालात में किशाेर लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
मानसिक रूप से कमजोर अमन। जिसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गयी। स्त्रोत-  परिजन
विज्ञापन
मुंडाली। संदिग्ध हालात में मानसिक रूप से कमजोर किशोर लापता हो गया। काफी तलाश के बाद भी किशोर का कोई पता नहीं चला। परिजनों की तहरीर के आधार पर किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मऊखास निवासी कृष्ण कुमार सिंह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़की और एक बेटा कार्तिक उर्फ अमन (15) है। बेटा जन्म से मानसिक रूप से कमजोर है। इस वजह से परिजन उसका ध्यान अधिक रखते हैं। परिजनों के अनुसार रविवार की सुबह वह घर से बाहर खेलने के लिए गया था। इसके बाद फिर घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की। शाम तक कोई अता-पता नहीं चला। इसके बाद परिजन चिंतित हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज मऊखास सुमित उपाध्याय का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर किशोर की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शीघ्र ही किशोर का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें