फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर से टहलने निकला किशोर लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। चिरौड़ी गांव निवासी 14 वर्षीय किशोर नमन लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। किसान कपिल कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बेटा नमन राष्ट्रीय इंटर कॉलेज में कक्षा नौवीं का छात्र है। बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे वह घर से टहलने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजन और ग्रामीण दौराला थाने पहुंचे तथा पुलिस से किशोर की शीघ्र बरामदगी की मांग की। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि किशोर की तलाश में पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें