फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
फलावदा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार देर रात दो युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी पाकर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में देर रात पड़ोसी दो युवक किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गए। आरोप है कि दोनों ने बंद पड़े एक मकान में किशोरी से दुष्कर्म किया। दोनों युवक किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग निकले। किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश की। वह बेहोशी की हालत में बंद मकान में मिली। इस पर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उधर, होश में आने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी मवाना भेज दिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही दुष्कर्म की जानकारी हो सकेगी। परिजनों ने फिलहाल थाने में तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें