फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। लोहियानगर से छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लोहिया नगर की एक कालोनी निवासी युवक ने बताया कि उसकी बेटी जैदी फार्म स्थित एक स्कूल में पढ़ने गई थी। शाम तक वापस नहीं आई तो उसकी तलाश की। रिश्तेदार व जानकारों के यहां तलाशने पर उसका पता नहीं चला। युवक ने बेटी के अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल थानाक्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक ने भी रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 13 वर्षीय बेटी बिना बताए घर से चली गई है। तलाशने पर उसका पता नहीं चला है। थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

-
फर्जी रूप से जमीन का बैनामा किया
मेरठ। अब्दुल्लापुर निवासी शाने अब्बास ने बताया कि उसने शाकिर के साथ मिलकर अब्दुल्लापुर में दिलशाद निवासी भवानीनगर से 325 वर्ग गज का प्लाट खरीदा था। वह जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा तो जिया अब्बास, नादिर अब्बास, अंजुम फातिमा, अफरोज फातिमा, चांद फातिमा, हसन बादशाह उर्फ सांडा, अकबर, निवासी गुजरी बाजार ने लाठी डंडों से उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने गलत खसरा नंबर व स्थान बताकर एक ही जमीन का कई लोगो को बैनामा कर दिया है। शाने अब्बास का आरोप है कि उसने थाना भावनपुर को शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय एसीजेएम कोर्ट संख्या-10 में शिकायत की। न्यायालय ने सुनवाई के बाद जिया अब्बास समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दिए है। सिविल लाइन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें