दुकान के बाहर से बाइक चोरी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के आसिफ ने बुधवार को टीपी नगर थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 20 जून को वह किसी काम से बागपत रोड पर आया था। इस दौरान मलियाना चौकी से पहले एक दुकान के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर किसी काम से चले गए थे। वहां से किसी ने बाइक चोरी कर ली। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है। -
किशोरी लापता, अपहरण में प्राथमिकी दर्ज
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला ने बुधवार को थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि 20 जून को वह अपने काम पर गई हुई थी। उनकी 13 वर्षीय बेटी घर पर मौजूद थी। शाम के समय घर पहुंची तो बेटी नहीं मिली। उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं हो सकी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह का कहना है कि एक टीम किशोरी की तलाश कर रही है।
-