फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: इंस्टाग्राम पर प्रेम जाल में फंसाकर किशोरी को अगवा किया

Mon, 04 May 2026 02:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। एक युवक ने इंस्टाग्राम पर 14 साल की किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया और उसे बहलाकर अगवा कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने रेलवे रोड थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने रविवार को लड़की को सिटी रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया है। लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेजा गया है। उसके बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे रोड थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने 30 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी बेटी को दोपहर में एक अज्ञात लड़का बहलाकर ले गया है। तब से उसका कोई पता नहीं है। उसका फोन भी बंद आ रहा है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले ने बताया कि छानबीन करने पर पता चला कि लड़की 19 वर्षीय लड़के से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। युवक की तलाश की गई मगर उसका फोन भी बंद था। तब उसकी आईडी के जरिए छानबीन की गई। युवक फरीदाबाद का बताया जा रहा है। तलाश के बाद लड़की पुलिस को सिटी रेलवे स्टेशन पर मिल गई। उससे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें