मेरठ। जिले में मंगलवार को कोरोना से 17 साल के किशोर की मौत हो गई। 1713 सैंपलों की जांच हुई, जिनमें 52 नए मरीज मिले हैं। सैंपलों के हिसाब से यह करीब 3 प्रतिशत है। सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि सरूरपुर ब्लॉक के छुर गांव निवासी अनुज (17) का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। उसके सिर में चोट भी थी। अनुज की उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं, नए मरीजों में इंजीनियर, नगर निगम के दो सफाई कर्मी, हेल्थ केयर वर्कर, ज्वैलरी के काम से जुड़े आठ लोग हैं। इनमें 18 महिलाएं हैं और 17 नए केस हैं। बाकी पुराने मरीजों के संपर्क वाले हैं। ये नए मरीज माधवपुरम, जागृति विहार, कसेरूखेड़ा, बना मवाना, शास्त्रीनगर, सोहराबगेट के सामने, श्रद्धापुरी और एकता नगर के रहने वाले हैं। इनमें एक साल की बच्ची से लेकर 71 साल तक के बुजुर्ग शामिल हैं। सीएमओ के अनुसार कोरोना के अब तक के मरीजों की 2287 हो गई है। जिनमें अब तक 1897 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। 93 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय कोरोना के 297 मरीजों का इलाज चल रहा है। मंगलवार को 46 मरीजों की छुट्टी हुई है।