फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए 5 को रवाना होगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन की ओर से पांच अक्तूबर से हापुड़ स्थित जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में अंडर-14 जोनल स्टेट स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें वेस्ट यूपी हस्तिनापुर समेत आठ टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि पांच अक्तूबर की सुबह मेरठ से संबंधित टीम ऋषभ एकेडमी से हापुड़ के लिए रवाना होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्कूली क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं उन्हें बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से टी-20 स्कूल उत्तर प्रदेश क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रदेश के 18 मंडलों व 75 जिलों से खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया विभिन्न जिलों में ट्रायल के माध्यम से संपन्न की गई। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के बीच मुकाबलों के बाद मंडल स्तर की टीमों का गठन किया गया है। चैंपियनशिप में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर, पूर्वांचल पैंथर्स, रुहेलखंड रॉयल्स, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर्स, बृज केसरिया, संगम सुपर किंग्स एवं सरयू स्ट्राइकर्स टीम प्रतिभाग कर रही है। इस दौरान काजल, रजनी, कनिष्क, पार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें