उन्होंने कहा कि मुजफ्फरनगर में नदी प्रदूषण पर ऐसा कार्य करके दिखाएंगे कि पूरा देश इसे एक मॉडल के रूप में अपनाएगा। उन्होंने नदियों के स्वरूप को बचाने के लिए जन जागरूकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभासद अपनी जिम्मेदारियों को समझें और पर्यावरण को बचाने का काम करें। यदि नदियां मर जाएंगी तो इस धरती पर जीवन किसी भी रूप में नहीं रह पाएगा।
पूर्व चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने इस अभियान को नया नाम देते हुए इसे निर्मल हिंडन काली स्वच्छ परियोजना बताया। टीम में शामिल नीदरलैंड पीएमओ में अधिकारी मिस मार्थेन ने कहा कि नीदरलैंड में प्लास्टिक और थर्माकोल के कूड़ा कचरा से बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। इसी परियोजना में समझौते के तहत हमने काशीपुर में प्लांट लगाया है। वहां 200 मेगावाट का विद्युत उत्पादन होगा। यही प्रयोग अब यहां भी किया जाएगा। टीम में चीफ सेक्रेटरी अथर, मार्थेन, एलन, अना, यूके से रंजीता आदि शामिल रहे। इस दौरान इंजीनियर अशोक अग्रवाल, ईओ विकास सैन, आरएस राठी, जेई एसके सिंघल, वीरेंद्र कुमार, सोनिया लूथरा, भीमसेन कंसल, सुरेश पंवार, अमित अग्रवाल, विश्व रतन, सभासद अरविंद धनगर, सरफराज आलम, मनोज वर्मा, मोहित मलिक, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/